जामताड़ा में अलविदा की नमाज़ और ईद की तैयारियों की धूम….

जामताड़ा में अलविदा की नमाज़ और ईद की तैयारियों की धूम….

जामताड़ा(JAMTADA):अलविदा की नमाज़ जो जामताड़ा में बड़े ही अदब और एहतराम के साथ अदा की गई। फिर आपको ले चलेंगे बाजारों की ओर, जहां ईद की तैयारियों ने रौनक बढ़ा दी है।यह है मिहिजाम मस्जिद रोड, जहां नमाजियों की भारी भीड़ है। सभी सिर झुकाए इबादत में मग्न हैं।

जामताड़ा की सभी मस्जिदों में आज अलविदा की नमाज़ अदा की गई, जिसमें हजारों की तादाद में लोगों ने शिरकत की। रमज़ान के इस आखिरी जुमा को बेहद खास माना जाता है, और इसी के साथ ईद की तैयारियों की शुरुआत हो जाती है। यहाँ मिहिजाम मस्जिद रोड पर हर उम्र के लोग नजर आ रहे हैं, जो रमज़ान के इस मुकद्दस मौके पर खुदा की बारगाह में सज्दा कर रहे हैं।
बाइट – एमडी आजाद खा, मुस्लिम एस्कालर
“अलविदा का नमाज़ अदा करने का एक अलग ही एहसास होता है। अब हम सभी ईद की तैयारियों में जुट जाएंगे। इंशाअल्लाह, यह त्योहार सबके लिए खुशियां लेकर आए।”

जामताड़ा में अलविदा की नमाज़ के बाद बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अब आपको दिखाते हैं, कैसे बाजारों में खरीदारी जोरों पर है।

बाजार में खरीदारों की भीड़, दुकानों पर चहल-पहल, कपड़ों और सेवई की दुकानों पर लंबी कतारें।

जामताड़ा के बाजारों में इस वक्त जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। हर तरफ बस खरीदारी ही खरीदारी हो रही है। चाहे वह कपड़ों की दुकानें हों, कॉस्मेटिक स्टोर, सेवई और ड्राई फ्रूट्स की दुकानें, या फिर गिफ्ट आइटम्स के शोरूम—हर जगह ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
“इस बार बिक्री काफी बढ़ गई है। खासतौर पर महिलाएं बहुत उत्साह से खरीदारी कर रही हैं। सरकार की नई योजनाओं की वजह से लोगों के पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसे हैं, जिससे बाजार में उछाल आया है।”

“ईद पर नए कपड़े और मिठाइयां खरीदना तो जरूरी है। इस बार बच्चों के लिए भी खास तोहफे लिए हैं। सब खुश रहेंगे, यही हमारी दुआ है।”

जामताड़ा में अलविदा की नमाज़ के बाद ईद की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है, और हर कोई इस खास त्योहार को मनाने के लिए तैयारियों में जुटा है। हमारी तरफ से भी आप सभी को ईद मुबारक!

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *