जामताड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हथियार के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व कारतूस बरामद….

जामताड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : हथियार के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व कारतूस बरामद….

जामताड़ा: जामताड़ा जिले की मिहिजाम थाना पुलिस को तो एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए एन्टी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत एक युवक को देशी पिस्तौल, मैगजीन व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक का नाम अर्पण कुमार दास (उम्र 26 वर्ष) है, जो मिहिजाम थाना क्षेत्र के कालीतल्ला मुहल्ला का रहने वाला है।

घटना का विवरण

पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा को सूचना मिली थी कि मिहिजाम क्षेत्र में एक सफेद रंग की कार में सवार युवक अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। त्वरित कार्रवाई करते हुए मिहिजाम थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में टाइगर मोबाइल दल की सक्रियता से अर्पण कुमार दास को एक सफेद हुंडई EON कार (पंजीयन संख्या WB02AH-7181-01) में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

बरामदगी की सूची:

  • देशी पिस्तौल – 01
  • मैगजीन – 01
  • जिन्दा कारतूस – 01
  • मोबाइल फोन – 01
  • सफेद हुंडई EON कार – 01

कानूनी कार्रवाई:

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मिहिजाम थाना कांड संख्या 30/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-B)(a)/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  • सालानपुर थाना कांड संख्या 155/2016, दिनांक 02.12.2016
  • धारा 457/380 भारतीय दंड संहिता के तहत

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

  1. पु.अ.नि. विवेकानन्द दुबे, थाना प्रभारी मिहिजाम
  2. पु.अ.नि. गुलशन कुमार सिंह, मिहिजाम थाना
  3. पु.अ.नि. बृजन राम, मिहिजाम थाना
  4. आ.सं. 523 ललन कुमार, टाइगर मोबाइल
  5. आ.सं. 565 अनुरोध रजक, टाइगर मोबाइल
  6. हवलदार संतोष कुमार दास, थाना रिजर्व गार्ड
  7. आ.सं. 550 जितेन्द्र कुमार, थाना रिजर्व गार्ड
  8. आ.सं. 357 राजीव आनंद, थाना रिजर्व गार्ड

पुलिस का बयान:

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रकार की कार्रवाई अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम है। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *