जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत समेत भाजपा नगर पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन…

जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत समेत भाजपा नगर पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन…

जामताड़ा(JAMTADA):जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा मुख्यालय के कायस्थपाड़ा चौक स्थित अजंता वस्त्रालय में भाजपा नगर समर्थकों द्वारा नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर अध्यक्ष श्री प्रदीप राउत, नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह तथा मिहिजाम नगर अध्यक्ष लोकेश महतो के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने तीनों पदाधिकारियों को माला एवं शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जामताड़ा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मात्र तीन-चार वर्षों के कार्यकाल में पार्टी उन्हें इतनी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा में उनकी यात्रा युवा मोर्चा के आईटी सेल प्रभारी के रूप में शुरू हुई, इसके बाद जिला सह मीडिया प्रभारी और अब जामताड़ा नगर अध्यक्ष का दायित्व मिलना उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों एवं पूरे भाजपा परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मितेश शाह, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा, सुनील हांसदा, दुबराज मंडल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राउत, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखल, जिला मंत्री मोहन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह, कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद मिश्रा सहित पिंटू गुप्ता, चंदन राउत, लखिन्द्र सिंह, ब्रजेश राउत, रथु दास, जीत दुबे, टिंकू नायक, राजा राउत, राजेश सिंह, अविनाश कुमार, विनय राउत समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *