
जामताड़ा (JAMTADA): पाबिया मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जोश -खरोश और दिलचस्पी देखी गई. काफ़ी लोग इस अभियान में अपनी -अपनी भागीदारी को लेकर लालायित दिखे.इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष द्वारका सिंह की अगुवाई में की गई.आगामी 28, ओर 29 मार्च को इस अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा. प्रभारी के तौर पर झारखण्ड महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबीता झा भी इस बैठक में शिरकत की और इसे लेकर अपना सुझाव दिया. उनका कहना था, इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से काफ़ी फायदा होगा, इससे लोग खुद को हुनरमंद बना सकेंगे.
इस बैठक में मंडल के पदाधिकारियों, बूथ से लेकर पंचायत तक के सभी भाजपा कार्यकर्ता आये हुए थे. सभी ने इसे काफ़ी महत्वपूर्ण और उपयोगी बताया.
NEWSANP के लिए आर पी सिंह की रिपोर्ट

