
जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा में भी ज्ञान की देवी सरस्वती पूजा बेहद धूम -धाम से मनाई गई. छात्रों ने बड़ी श्रद्धा से मां सरस्वती की आराधना और पूजा -अर्चना किया . पूरा शहर भक्ति में सराबोर दिखा. जामताड़ा के ही कोर्ट रोड स्थित शिव धाम स्थित हैप्पी क्लब की और से भी सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ था. जो बेहद ही विधि -विधान से किया गया. इस अवसर पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन ने सबों का दिल जीत लिया. इसका शुभारंभ भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सह समाजसेवी बबीता झा ने किया. उनके साथ ही प्रदुमन खा, रत्नेश झा, क्लब के सदस्य हेमंत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया और फीता काटकर कर इसका उदघाटन किया. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई बच्चे बच्चियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक से बढ़कर एक अपनी कला की बानगी प्रस्तुत की.इस मौके पर भाजपा नेत्री बबीता झा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि “मां सरस्वती विद्या के साथ कला की देवी है, जिनकी उपासना, कृपा, दया के साथ छात्र खुद की मेहनत और लगन से अपनी तकदीर और मंजिल जिंदगी में हासिल कर सकते है.उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम की तारीफ की और बताया कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए, क्योंकि इससे छात्रों को एक मंच मिलता है, जिसके जरिए अपनी कला और प्रतिभा दिखा सकते हैं. उनका साफ कहना था कि कोई भी कलाकार अचानक बड़ा नहीं बन जाता बल्कि अपनी कड़ी मेहनत से नीचे से ऊपर उठता है. इस तरह के मंच उन्हें आगे बढ़ने में मददगार साबित होते हैं. बच्चों की कामयाबी से सिर्फ परिवार का ही नाम नहीं होता, बल्कि शहर, समाज, जिला, राज्य और देश का भी नाम रोशन होता है
इधर इस कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत -संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी. जिसका इनाम इन बच्चों को उपहार देकर सम्मनित किया गया और उनके बेहतर भविष्य की कामना और हौसला अफजाई की गई.
इसके अलावा कमेटियों द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लिए सभी कलाकारों को मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया.मौके पर उत्तम गुप्ता, राजा झा, बिट्टू गुप्ता, रौनक तिवारी, ध्रुव सिंह, राजा झा, नंदन राउत, छोटू झा, रितिक झा सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
NEWSANP के लिए जामताड़ा से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट
