जामताड़ा(JAMTARA): जामताड़ा के नारायणपुर के रानीडीह में इण्डिया गठबंधन का स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन पहुंची। जहां बड़े चुनावी सभा को संबोधित किया। सभास्थल पर पहुंचते ही कल्पना सोरेन ने अपने अंदाज में संथाली और हिन्दी में लोगो का अभिवादन किया..
उन्होंने जामताड़ा से इरफान अंसारी को विधायक और हेमंत सोरेन को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने का मंच से आह्वान किया। कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर एक ओर जबरदस्त हमला बोला। वहीं झारखंड के खनन का हजारों करोड़ डकारने का आरोप केन्द्र सरकार पर लगाया है।इस मौके पर महागठबंधन प्रत्याशी इरफान अंसारी ने कहा कि बीजेपी यहां समाप्त हो गई। महागठबंधन को जीताना है। हेमंत सोरेन सरकार को फिर से बनाना है..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

