आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के रुपनारायणपुर इलाके मे एल कुंवे से सड़ा गला शव पुलिस ने बरामद किया है, बताया जा रहा है की युवक झारखंड जामताड़ा के फतेहपुर थाना अंतर्गत शिमलाडांगा इलाके का रहने वाला था और वह पश्चिम बंगाल आसनसोल के रुपनारायपुर इलाके मे चल रहे सड़क निर्माण कार्य मे एक मजदूर का कार्य कर रहा था, वह पिछले पाँच दिनों से लापता भी चल रहा था, जिसकी खबर सड़क निर्माण का कार्य करवा रहे ठेकेदार ने लापता मजदूर संजीत मृध के मरीजनों को दी थी, जिस खबर को सुन संजीत के परिजन रुपनारायपुर थाना मे संजीत के गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुँचे थे, रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद जब वह वापस अपने घर जामताड़ा के लिये निकल रहे थे, तभी उन्होने रास्ते मे देखा एक कुंवे के पास लोगों की काफी भीड़ जमा है और पुलिस भी मौके पर मौजूद है.
वह कुंवे से एक सड़ी गली शव बाहर निकलवा रहे थे, संजीत के परिजन भी खड़े होकर देखने लगे जैसे ही शव को कुंवे से बाहर निकलवाया गया, संजीत के परिजनों ने शव की पहचान कर ली और उन्होने पुलिस को बताया शव संजीत का है, फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पॉस्मार्टम के लिये आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन मे जुट गई है.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

