जापानी युवक की मदद का झारखंड की धनबाद पुलिस ने जीता दिल…विदेशी पर्यटक ने कहा “थैंक्स झारखंड पुलिस”…

जापानी युवक की मदद का झारखंड की धनबाद पुलिस ने जीता दिल…विदेशी पर्यटक ने कहा “थैंक्स झारखंड पुलिस”…

धनबाद(DHANBAD): जापान के टोक्यो से श्रीलंका के रास्ते भारत पहुंचे 30 वर्षीय जापानी पर्यटक हारूखी वतावनवे गुरुवार की सुबह महारानी बस से बिहार के बोधगया जाने के दौरान मैथन टोल प्लाजा पर उतर गया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन, पैसे समेत सारा सामान बस में ही छूट गया।

बस छूट जाने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित मैथन टोल प्लाजा पर मदद के लिए जापानी पर्यटक इधर-उधर भटक रहा था। उस तक मदद पहुंचने में भाषा एक बड़ी समस्या थी। वह हिंदी ने बोल पा रहा था और न समझ पा रहा था।

धनबाद जिले के मैथन थाना की पुलिस की नगर जापानी युवक पर पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महारानी बस के मालिक से संपर्क किया और युवक का सारा सामान गया स्थित महारानी बस के कार्यालय में सुरक्षित रखवाया।

मैथन थाना की पुलिस ने उसे दूसरी बस से सकुशल बोधगया भेज दिया। इस दौरान जापानी युवक ने मैथन पुलिस एवं झारखंड पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उसने जापानी भाषा में पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस केवल डंडा चलाने का काम नहीं करती, बल्कि लोगों की सेवा भी करती है।

जापानी युवक ने कहा कि वह मैथन पुलिस की मदद से काफी प्रभावित है और जापान लौटने के बाद अपने लोगों से भारतीय पुलिस, खासकर झारखंड पुलिस की मदद की सराहना करेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *