जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला…

जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला…

नई दिल्ली(NEW DELHI): केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव कैबिनेट मीटिंग में हुए फैसलों को लेकर ब्रीफिंग कर रहे है. उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने 22,864 करोड़ रुपये की कुल लागत से हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) पर मेघालय के मावलिंग्खुंग (शिलांग के पास) से असम के पंचग्राम (सिलचर के पास) तक 166.80 किलोमीटर (एनएच-6) के ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर के विकास को मंजूरी दी है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 355 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. यह बेंचमार्क मूल्य है, जिससे नीचे इसे नहीं खरीदा जा सकता है.”

जाति जनगणना को लेकर बड़ा फैसला
उन्होंने बताया कैबिनेट ने जाति जनगणना को लेकर बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज फैसला किया है कि जाति गणना को आगामी जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए.” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने जाति जनगणना का विरोध किया और सिर्फ सर्वे करवाया.

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *