जांच के बाद 319 लाभुकों का पीएम कुसुम योजना के लिए हुआ चयन…

जांच के बाद 319 लाभुकों का पीएम कुसुम योजना के लिए हुआ चयन…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने प्रधान मंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप वितरण की आज समीक्षा की।

योजना के लिए धनबाद से एक, बलियापुर से 13, बाघमारा से 14, कलियासोल से 11, निरसा से 9, पूर्वी टुंडी 19, तोपचांची से 285, टुंडी से 16, गोविंदपुर से 67 सहित 435 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस संबंध में पूर्व में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने आवेदनों को स्वीकृत करने से पहले इनमें से 20% आवेदनों की रेंडम जांच करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया था।

वहीं आवेदनों की रेंडम जांच के बाद धनबाद के एक, बलियापुर के 6, बाघमारा 10, कलियासोल से एक, निरसा के 7, पूर्वी टुंडी के तीन, तोपचांची के 258, टुंडी के 9 तथा गोविंदपुर के 24 सहित 319 लाभुकों के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, प्रभारी कल्याण पदाधिकारी जियाउल अंसारी, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, विद्युत प्रमंडल व लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *