ज़मीन पर तेज़ होती रफ्तार — दूसरे चरण में रवि बुंदेला के अभियान ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान…

ज़मीन पर तेज़ होती रफ्तार — दूसरे चरण में रवि बुंदेला के अभियान ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान…

धनबाद(DHANBAD): मेयर चुनाव के मद्देनज़र रवि बुंदेला के जनसंपर्क अभियान के दूसरे चरण ने आज शहर के कई प्रमुख इलाकों में स्पष्ट संदेश दिया कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी संवाद की सशक्त पहल है। पुराना बाजार फाटक से लेकर मनईटांड़, बरमसिया और हाउसिंग कॉलोनी तक लोगों की सक्रिय भागीदारी ने यह संकेत दिया कि शहर में एक गंभीर और सक्षम विकल्प के रूप में उनकी स्वीकार्यता बढ़ रही है।

अभियान की शुरुआत पुराना बाजार फाटक में आयोजित जनचौपाल से हुई, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने खुलकर अपनी समस्याएँ साझा कीं। रवि बुंदेला ने हर मुद्दे को ध्यानपूर्वक सुनते हुए भरोसा दिलाया कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि सुनियोजित कार्ययोजना से संभव है।

इसके बाद मनईटांड़ में महिला चौपाल का आयोजन हुआ। यहाँ महिलाओं ने रोज़मर्रा की चुनौतियों — सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और आजीविका — पर खुलकर चर्चा की। रवि बुंदेला ने दोहराया कि महिलाएँ समाज की आधारशिला हैं और उनका सशक्तिकरण ही शहर की वास्तविक प्रगति का आधार है। उनका विज़न नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन पर केंद्रित है, और यह प्रतिबद्धता केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहेगी।

हरि नारायण कॉलोनी, बरमसिया में सशक्त जनचौपाल और डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने खुलकर समर्थन व्यक्त किया। नागरिकों ने पूर्ण सहयोग और समर्थन का भरोसा जताया, जिसके लिए रवि बुंदेला ने हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने आगामी 23 फरवरी को क्रम संख्या 18 | चुनाव चिन्ह: हीरा 💎 पर मतदान कर विकास की इस मुहिम को मजबूत करने की अपील की।

दिन का समापन हाउसिंग कॉलोनी, धनबाद सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क के साथ हुआ, जहाँ युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि रवि बुंदेला का अभियान अब केवल प्रचार तक सीमित नहीं, बल्कि जनविश्वास अर्जित करने की प्रक्रिया में बदल चुका है। जमीनी उपस्थिति, स्पष्ट विज़न और निरंतर संवाद ने उन्हें धनबाद के राजनीतिक परिदृश्य में एक गंभीर और सक्षम विकल्प के रूप में स्थापित करना शुरू कर दिया है।

बढ़ती भीड़, उत्साह और संवाद की गहराई इस बात का संकेत है कि चुनावी समर में रवि बुंदेला का अभियान शहर में नई ऊर्जा और नई उम्मीद का संचार कर रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *