जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश..11 नवंबर को करेंगे शपथ ग्रहण…

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश..11 नवंबर को करेंगे शपथ ग्रहण…

नई दिल्ली(NEW DELHI): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना को देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में नियुक्त किया है। जस्टिस खन्ना 11 नवंबर 2024 को शपथ ग्रहण करेंगे। वे मौजूदा CJI डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लेंगे, जो 10 नवंबर को 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो रहे हैं….

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस संजीव खन्ना का नाम आगे बढ़ाया था, जिसे स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति ने यह नियुक्ति की। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि राष्ट्रपति ने संविधान के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए CJI के परामर्श के बाद जस्टिस खन्ना को 11 नवंबर से नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है…

जस्टिस संजीव खन्ना का न्यायिक सफर
जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कैम्पस लॉ सेंटर’ से कानून की पढ़ाई की। वर्ष 2005 में उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया, और 2006 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। उनके न्यायिक करियर में महत्वपूर्ण भूमिका तब बनी जब वे 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए…

CJI के रूप में कार्यकाल और सेवानिवृत्ति
CJI के रूप में जस्टिस खन्ना का कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा, जो 13 मई 2025 तक चलेगा। सुप्रीम कोर्ट में वे वरिष्ठतम न्यायाधीशों में से एक हैं और डीवाई चंद्रचूड़ के बाद सर्वोच्च न्यायालय में उनकी वरिष्ठता है। इस नियुक्ति के साथ जस्टिस संजीव खन्ना भारत के न्यायिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं, जहां उनसे भारतीय न्यायपालिका की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, और पारदर्शिता को बढ़ाने में अहम योगदान की अपेक्षा की जा रही है।…

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *