जश्न ईद ए मिलादुल के अवसर पर गाजे बाजे के साथ निकाला जुलुश…

जश्न ईद ए मिलादुल के अवसर पर गाजे बाजे के साथ निकाला जुलुश…

पाथरडीह(DHANBAD): जश्न ईद ए मिलादुल नबी हजरत मोहम्मद सला ऐलाय हो असलम का 1500 वीं जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को चासनाला जामा मस्जिद से गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जिसमें हजरत मोहम्मद साहेब के झंडे लिए भारी संख्या में बच्चे बच्चियां मस्जिद कमिटी के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस दौरान जुलूस चासनाला जामा मस्जिद से शुरू हो सम्राट नगर चासनाला के के गेट होते हुए चासनाला मोड पहुंची। जुलूस में हजरत मोहम्मद साहेब के नारे लगाए जा रहे थे।

इस अवसर पर मस्जिद परिसर एवं अगल बगल हजरत मोहम्मद साहेब का झंडे लगाए गए थे।

इस मौके पर मस्जिद कमिटी के नूर आलम, अमरुद्दीन अंसारी, मनौव्वर आलम, नियोजन अहमद, कौशर अली, मो, कलीम अंसारी मुनका आदि शामिल थे।

NEWSANP के लिए अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *