दिल्ली(DELHI):बैसरन घाटी में आतंकी हमले में बेकसूर 26 जिंदगियां को सदा के लिये खामोश कर दिये जाने की बर्बर वारदात देश की आत्मा को झकझोर गया। अब केंद्र सरकार की नसें तन गई है। जल मंत्री सीआर पाटिल ने मीडिया से कहा कि “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पाकिस्तान को सिंधु या उसकी सहायक नदियों से एक बूंद पानी भी न मिले। जिस सिंधु जल संधि को कभी भरोसे की मिसाल कहा गया था, उसी पर अब “भारत सरकार ने विराम लगा दिया है।” जल शक्ति मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान को पत्र भेज दिया—जिसमें लिखा है, “यह संधि विश्वास पर थी, पर अब आतंक का साथ देने वाले से कोई समझौता नहीं। ”पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया में कहा “अगर पानी रोका, तो इसे युद्ध की घोषणा मानेंगे।” वजह साफ है, 80% खेती सिंधु पर निर्भर है, और अब वहां की बिजली, पीने का पानी और खेती सब सूखने के संकेत हैं।
भारत सरकार ने पाकिस्तान को पानी से वंचित करने के लिये तीन योजनायें
शॉर्ट टर्म: नदियों का रुख मोड़ने की तैयारी
मिड टर्म: बांध और जलाशयों से नियंत्रण
लॉन्ग टर्म: भविष्य की जल नीति में संशोधन, ताकि पाकिस्तान को दोबारा पानी नसीब न हो.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

