जलसा ए सीरत उन नबी व तालीमी बेदारी कांफ्रेंस का हुआ आयोजन…

जलसा ए सीरत उन नबी व तालीमी बेदारी कांफ्रेंस का हुआ आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): नया बाजार स्थित राजेंद्र ग्राउंड में एक दिवसीय जलसा ए सीरत उन नबी व तालीमी बेदारी कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। जिसमे कई उलमाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती अब्दुल हई ने की। वहीं संचालन मुफ्ती सुफियान हैदर ने किया। कार्यक्रम को विशेष रूप से इमारत सरिया पटना के मुफ्ती वसी अहमद कासमी ने संबोधित किया।

शायर दिल खैराबादी ने अपने नजम सुनाए। वहीं मुफ्ती अफरोज सलीमी इमारत ए सरिया जमशेदपुर ने कहा की नबी हमारे लिए एक आदर्श है जिन्होंने जन्म से लेकर मौत तक की हमारी रहनुमाई की है। हमें झूठ और तमाम तरह की बुराइयों से बचना चाहिए। इस्लाम का बुनियाद इकरा पर है। इकरा का मतलब इल्म होता है। इसलिए इस्लाम ने बुनियादी तालीम हासिल करने पर जोर दिया और तालीम हासिल करना सब लोगों पर फर्ज है।

साथ ही इंसान को फिजूल के खर्चे से बचना चाहिए और अच्छी तालीम पर खर्च करना चाहिए जिससे हमारा भविष्य अच्छा हो सकता है। इस प्रोग्राम का आयोजन ईदगाह मस्जिद के इमाम अमीरुद्दीन कासमी, नायब इमाम हाजी मोहम्मद अशरफ और तमाम नया बाजार के नौजवानो के द्वारा किया गया।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *