जयराम महतो को Z श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग, JLKM के केंद्रीय सचिव ने शाह को लिखा पत्र…

जयराम महतो को Z श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग, JLKM के केंद्रीय सचिव ने शाह को लिखा पत्र…

रांची(RANCHI) : डुमरी विधायक जयराम महतो की जान को खतरा होने की आशंका जताई गयी है. इसके बाद उनकी पार्टी जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव राजदेश रतन ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.

जयराम महतो झारखंड के बेरोजगारों, शोषितों और वंचितों के लिए एक सशक्त आवाज बनकर उभरे हैं. उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन के कारण वे असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गये हैं.

सुरक्षा की मांग के कारण
– बार-बार काफिले को रोकना : जययराम महतो के काफिले को बार-बार रोका जाता है.
– तोड़फोड़ की घटनाएं : जयराम के काफिले पर तोड़फोड़ की घटनाएं होती हैं.
– बोकारो की घटना : बोकारो की घटना का जिक्र करते हुए राजदेश रतन ने सुरक्षा की मांग की है.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *