जयपुर-अजमेर हाईवे पर 200 सिलेंडरों में धमाके, एक की मौत, थैले में लाना पड़ा शव…

जयपुर-अजमेर हाईवे पर 200 सिलेंडरों में धमाके, एक की मौत, थैले में लाना पड़ा शव…

जयपुर(JAIPUR): जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात को एक भीषण हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अचानक सावरदा पुलिया के पास पलट गया. हादसे के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे ट्रक में रखे सिलेंडरों में धमाके होने लगे. धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. इस हादसे में आसपास चल रहे वाहनों के भी चपेट में आने की आशंका है. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसका शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. उसके शव को थैले में अस्पताल लाया गया.

दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा ने बताया कि पुलिस के साथ ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे हैं. बचाव एवं राहत कार्य चलाया जा रहा है. हादसे के बाद ट्रक में आग लगते ही सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे. धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालक और आसपास के लोग तुरंत गाड़ियों को रोककर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. घटनास्थल पर धुएं का घना गुबार छा गया, जिससे हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ.

हादसे की सूचना मिलते ही दूदू सहित आसपास के थानों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और हाईवे को तुरंत बंद करवा दिया गया. साथ ही दमकल की कई गाड़ियां भी आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. पुलिस ने एहतियातन हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में अन्य वाहन भी वाहन आग की चपेट में आए हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस और राहत दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि ट्रक में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर लदे हुए थे.

यह हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे के मौजमाबाद क्षेत्र में सावरदा पुलिया के पास हुआ है. हादसे के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. पुलिस ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और फिलहाल इस रूट पर अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.

NEWSANP के लिए जयपुर से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *