जम्मू कश्मीर में बीडीजी ग्रामीण महिलाएं सिख रही है हथियार की ट्रेनिंग…दुश्मन से लोहा लेने और घर की रखवाली का उठाएंगी जिम्मेवारी…

जम्मू कश्मीर में बीडीजी ग्रामीण महिलाएं सिख रही है हथियार की ट्रेनिंग…दुश्मन से लोहा लेने और घर की रखवाली का उठाएंगी जिम्मेवारी…

जम्मू कश्मीर (J&K): जम्मू संभाग के आतंकग्रस्त डोडा-किश्तवाड़ और रियासी जिला के विभिन्न इलाकों में हाथों में राइफल लिए ग्राम रक्षा दल (वीडीजी) की महिला सदस्य आतंकियों का सामना करने के साथ खुद और दूसरों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही हैं।

इन क्षेत्रों में सर्दियों में अधिकांश वीडीजी पुरुष सदस्य रोजी रोटी कमाने के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों में चले जाते हैं जिनके पीछे से उनकी महिलाएं वीडीजी बनकर सुरक्षा देख रही हैं। आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए महिलाओं के दस्ते जंगल में निरंतर गश्त करते हैं।

भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने बताया कि वीडीजी महिला सदस्यों को हथियार चलाने, नाका लगाने, गश्त करने व खतरे का आभास होने पर कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। कई महिलाएं अभी भी प्रशिक्षण ले रही हैं। थ्रीनाटथ्री राइफलों से लैस ये महिलाएं जिन इलाकों में रहती हैं, उनमें से कई सड़क के अभाव में अत्यंत दुर्गम क्षेत्र हैं।

महिला वीडीजी को प्रशिक्षण देने वाले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आप उनसे बातचीत करेंगे तो पता चलेगा कि वे देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए भी समर्पित हैं।

बता दें कि राजौरी के कलसी इलाके में गुज्जर युवती रुखसाना कौसर ने वर्ष 2009 में लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया था। इस उपलब्धित के लिए उसे देश का दूसरा सबसे बड़ा शांति काल का वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र दिया गया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *