जमुवारी में मनाया गया टुसु मेला…

जमुवारी में मनाया गया टुसु मेला…

राँची(RANCHI): मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर टुसु मेला समिति जमुवारी मासु मंझिला टोली के तत्वाधान में स्वर्ण रेखा नदी व जुमार नदी के संगम स्थल पर टुसु मेला का आयोजन किया गया । मेला का अध्यक्षता सोहन पहान व संचालन मेला समिति के कोषाध्यक्ष अर्जुन राम ने किया ..

बता दे कि यह टुसू मेला पुर्वजों के समय से किया जा रहा है इस मेला में प्रखंड के कई जगहों से टुसू लाया जाता है और ग्रामीण महिलाएं पारम्परिक नृत्य करतें हैं । मेला में ऑर्केस्ट्रा भी था जिसमें गायक व गायिका ने अपने धुन में गीत गाया और नृत्य किया । हेसल पंचायत मुखिया कविता देवी ने बताया यह टुसू पर्व स्वर्ण रेखा और जुमार नदी के संगम स्थल पर पूर्वजों के समय से ही मानते आ रहे हैं..

मौके पर का सचिव गोविंद मुंडा उपाध्यक्ष विक्रम मुंड संजय मुंडा प्रदीप महतो उप मुखिया दुर्गा महतो पंचायत समिति सदस्य मदरा मुंडा शिला देवी समेत दर्जनों समाजसेवी मौजूद रहें..

NEWSANP के लिए रांची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *