जमुरिया के कैलाश धाम शिव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन, समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने दी 50 हजार की सहायता…

जमुरिया के कैलाश धाम शिव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन, समाजसेवी कृष्णा प्रसाद ने दी 50 हजार की सहायता…

जमुरिया(WEST BENGAL): आसनसोल के जामुड़िया मे रविवार को जमुरिया के मॉडर्न सत्याग्राम स्थित कैलाश धाम शिव मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
इस अवसर पर समाजसेवी कृष्णा प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर के साज-सज्जा, पेंटिंग और प्लास्टर कार्य के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उनके सहयोग से मंदिर प्रांगण की रंगाई-पुताई कर उसका सुंदरीकरण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कृष्णा प्रसाद भजन-कीर्तन मंडली के साथ बैठे और पूरे आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर वे मंदिर और धार्मिक कार्यों में सहयोग करते रहेंगे।

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपील की कि मंदिर के पुनरुत्थान और सुंदरीकरण के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए समाज के लोगों के बीच जाकर सहयोग राशि एकत्रित करें, ताकि धार्मिक स्थल का विकास निरंतर होता रहे।
मंदिर कमेटी की ओर से कृष्णा प्रसाद को उनके योगदान और सहयोग के लिए सम्मानित भी किया गया।
धार्मिक आयोजन के सफल समापन के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर के विकास के लिए सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *