जमीन विवाद में पुराना बाजार सब्जी मंडी में आज एक दिन की बंदी, सब्जी, मीट मछली मुर्गा सभी चीजें हैं आज बंद…

जमीन विवाद में पुराना बाजार सब्जी मंडी में आज एक दिन की बंदी, सब्जी, मीट मछली मुर्गा सभी चीजें हैं आज बंद…

धनबाद(DHANBAD): जमीन विवाद में पुराना बाजार सब्जी मंडी में आज एक दिन की बंदी बुलाई गई है. इस बंद के कारण पुराना बाजार में सब्जी मीट मछली मुर्गा आदि सभी चीजों का कारोबार आज एक दिन के लिए ठप कर दिया गया है. सब्जी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सोनकर ने बताया कि इस एक दिन की बंदी से व्यवसायियों को नुकसान जरूर है पर जिस जमीन पर 100 वर्षो से वे सब्जी बेचकर अपना व्यवसाय करते आ रहे हैं उस जमीन विवाद में उन्हें उजड़ने का डर सताने लगा है.कलाली के लोग एन केन प्रकार से उन्हें हटाने कि साजिश रच रहे हैं.व्यवसायियों ने एक स्वर से कहा कि जमीन नहीं छोडेंगे अपनी मांग को लेकर आगे और उग्र आंदोलन किया जायेगा. कांग्रेस नेता रविंद्र वर्मा ने कहा कि सब्जी मंडी की जमीन दो लोगों के बीच के मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है.वहीं जमीन को अपने पूर्वजों का बताने वाले एक पक्ष संतोष विश्वकर्मा के वंशज विनोद लोहार ने बताया कि इस विवादित जमीन पर कलाली वालों के साथ न्यायालय में वर्ष 2011 से ही केस चल रहा है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *