जमसं (स्व. बच्चा सिंह गुट )का वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष का लिया गया संकल्प..

जमसं (स्व. बच्चा सिंह गुट )का वनभोज सह मिलन समारोह संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष का लिया गया संकल्प..

धनबाद(DHANBAD): जिले के सिंदरी स्थित प्रियदर्शनी पार्क में जनता मजदूर संघ की ओर से भव्य वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति देखने को मिली, कार्यक्रम का नेतृत्व जनता मजदूर संघ सिंदरी के सचिव वेद प्रकाश ओझा ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत धनबाद के प्रथम उपमहापौर स्वर्गीय नीरज सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई, इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के योगदान को याद किया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा दौर में मजदूरों के अधिकारों पर लगातार सुनियोजित हमले किए जा रहे हैं, श्रमिक कानूनों को कमजोर किया जा रहा है और मजदूरों का शोषण बढ़ता जा रहा है, ऐसे समय में जनता मजदूर संघ ही मजदूरों और आम जनता की सशक्त आवाज बनकर संघर्ष कर रहा है.

महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि संगठन किसी भी कीमत पर मजदूरों के हक और सम्मान से समझौता नहीं करेगा, यदि मजदूरों के अधिकारों का हनन किया गया तो जनता मजदूर संघ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा, उन्होंने सिंदरी क्षेत्र में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, ठेका प्रथा, श्रमिकों की उपेक्षा और औद्योगिक समस्याओं के लिए सरकार एवं प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि मजदूरों की लड़ाई को जन आंदोलन का रूप देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है, उन्होंने संगठनात्मक एकता, अनुशासन और निरंतर संघर्ष पर विशेष जोर दिया.

कार्यक्रम के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी आंदोलन की रणनीति, क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं एवं मजदूर हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, वक्ताओं ने कहा कि जनता मजदूर संघ हमेशा मजदूरों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा.

इस अवसर पर इंदु देवी, आसनी सिंह, डी.एन. पाठक, रामकृष्ण पाठक, सुबोध सिंह, शिवप्रकाश सिंह, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, दिलीप मिश्रा, शैलेन्द्र नाथ द्विवेदी, आदित्य दुबे, दामोदर दूबे, नंदा दूबे, रमेश दूबे, सविता सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, गंगा, लखी, चूमकी देवी, जनता मजदूर संघ सिंदरी अध्यक्ष अरुण सिंह, रोहित सिंह, संतोष सिंह, प्रकाश पंडित, अंशु सिंह, दीपक गिरी, हरीश बाउरी सहित सैकड़ों की संख्या में जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे.

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां संगठन की एकता और मजदूर हितों के लिए संघर्ष के संकल्प को दोहराया गया.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *