जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृत युवा उद्यमी कैरव गांधी सकुशल बरामद…

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, अपहृत युवा उद्यमी कैरव गांधी सकुशल बरामद…

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत युवा उद्यमी कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया है। कैरव गांधी का 13 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे हजारीबाग के बरही इलाके से उन्हें सुरक्षित मुक्त कराया।

अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय इनपुट और लगातार छापेमारी के आधार पर लोकेशन ट्रेस की और त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। बरामदगी के बाद कैरव गांधी को सुरक्षित उनके परिजनों के पास पहुंचा दिया गया।

कैरव गांधी, जमशेदपुर-सरायकेला क्षेत्र के बड़े उद्योगपति देवांग गांधी के पुत्र हैं। बेटे की सुरक्षित वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इस सफल अभियान के लिए एसएसपी और पूरी पुलिस टीम का आभार जताया है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *