जब भी बंटे है-निर्ममता से कटे है, शंख नहीं बजने देंगे घुसपैठिए: योगी आदित्यनाथ…

जब भी बंटे है-निर्ममता से कटे है, शंख नहीं बजने देंगे घुसपैठिए: योगी आदित्यनाथ…

कोडरमा(KODERMA): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडरमा, बरकागांव और जमशेदपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होने हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि, हरियाणा के लोगों ने विकास के लिए तीसरी बार फिर से भाजपा की डबल इंजन सरकार को चुना है..

उन्होने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, एक आलमगीर आलम थे औरंगजेब, जिसने देश को लूटने का काम किया था, देश के पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह औरंगजेब ने देश को लूटा था, मंदिरों को नष्ट किया था उसी तरह झारखंड सरकार एक मंत्री था आलमगीर आलम। उनके घर से नोटों की गड्डियां मिली थीं। ये पैसा झारखंड के गरीबों का था, जिसे लूटकर जमा किया गया था।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां पर विकास का एक नया मॉडल दिया है। उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, आजादी के बाद से जनता ने कांग्रेस को देश चलाने का मौका दिया। लेकिन आज तक गरीबों के लिए इमानदारी से एक भी योजना नहीं बनाई। साल 2014 में नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने थे, जिसके बाद उन्होने ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा दिया था। इसी नारे के साथ किसान, युवा और महिलाओं समेत हर वर्ग का विकास करने का काम किया है। उन्होने कहा कि, कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान चीन हमारे देश में घुस गया था, लेकिन आज चीन की सेना भी पीछे हट रही है और वहां भारत की सेना गश्त कर रही है। पाकिस्तान तो अब भारत का नाम सुनकर कांपने लगता है। पाकिस्तान सरकार को सपने आने लगे है कि, भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो दुश्मन के दिल को दहला दे, और हम यही कर रहे हैं। कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने कश्मीर को एक समस्या दी थी, लेकिन मोदी जी ने 370 हटाकर समस्या का समाधान कर दिया..

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, कांग्रेस ने गरीबों को भूखा मरने और किसानों को आत्महत्या करने के लिए छोड़ दिया था। झामुमो-कांग्रेस और आरजेडी को जब भी मौका मिला, इन्होने गरीबों के पेट पर लात मारने का काम किया है। इन्होने झारखंड के युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर किया। किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी ने प्रकृतिक संसाधनों पर लूट मचाने का काम किया। एक गरीब आदमी को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिलता, लेकिन बालू माफिया सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे है। यहां शराब माफिया, वन माफिया और भू माफिया सरकार के इशारे पर चल रहे है। इन भू माफियाओं का उपचार सिर्फ भाजपा ही है।उन्होने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में माफिया सीना तानकर चलते थे, लेकिन जब बुलडोजर चलना शुरु हुआ भू माफिया प्रदेश ही छोड़ गए। इनमें से कुछ लोग जेल चले गए और कुछ का राम नाम सत्य हो गया है। आज उत्तर प्रदेश से माफिया राज पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, झारखंड में भाजपा की सरकार बनाओ और गरीबों को उसका हक और सम्मान मिलेगा..

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, एनडीए गठबंधन और इंडी गठबंधन दोनों अपनी गॉरंटियां दे रही है, लेकिन भाजपा की गॉरंटियों में फर्क है। मोदी जी की गॉरंटी में युवाओं को रोजगार, महिलाओं और किसानों को सम्मान और हर वर्ग का कल्याण शामिल है। भाजपा ने जो अपनी पांच गॉरंटी दी है इनमें लक्ष्मी जोहार योजना के तहत आपनी बहनों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही एक साल मे दो सिलेंडर मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। गोगो दीदी योजना के तहत हर महीने की 11 तारीख को बहनो के खाते में 2100 रुपए भेजे जाएंगे। 21 लाख लोगों को पक्का घर और सभी परिवारों को घर बनाने के लिए मुफ्त बालू दिया जाएगा। युवा साथी भत्ता योजना के तहत ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट बेरोजगार युवाओं को दो वर्षों तक हर महीने 2,000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। उन्होने कहा कि भाजपा देश के स्वाभिमान की गॉरंटी है, युवाओं के रोजगार की गॉरंटी है, महिलाओं के सम्मान की गॉरंटी भाजपा है..

झामुमो- कांग्रेस और आरजेडी ने प्रदेश में माफियाओं, अराजकता, सुरक्षा में सेंध को बढावा दिया है। इंडी गठबंधन देश की सुरक्षा और स्वाभिमान के साथ खिलवाड कर रहा है। सीएम योगी ने बटेंगे तो कटेंगे का नारा दोहराया। उन्होंने जनता से कहा कि अपनी ताकत का एहसास करवाइए। जातियों में नहीं बंटना है। जाति के नाम पर कुछ लोग आपको बांटेंगे, कांग्रेस और विपक्ष यही काम करती है। ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या को बुला रहे हैं। एक दिन ये लोग आपको घर के अंदर घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। इसलिए एक रहिए और नेक रहिए। मैं तो कहता हूं कि देश का इतिहास गवाह है जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं।योगी आदित्यनाथ ने जनता से भाजपा सरकार बनाने की अपील की..

NEWSANP के लिए कोडरमा से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *