धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित, साफ एवं बेदाग छवि के उम्मीदवार संजीव कुमार ने आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भुईफोड़ मंदिर एवं बनस्थली कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना की।
इसके पश्चात संजीव कुमार ने बैंक मोड़ स्थित शांति भवन, गणपति अपार्टमेंट, बालाजी एन्क्लेव, अंपायर अपार्टमेंट, एग्जॉटिका अपार्टमेंट सहित कई मोहल्लों का दौरा कर आमजन से सीधा संवाद किया। लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। कृषि बाजार पहुंचने पर उन्होंने दुकानदार भाइयों, मोटिया, मजदूरों सहित अन्य वर्गों के लोगों से मुलाकात कर धनबाद नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपने विज़न को साझा किया।
संजीव कुमार ने महिला सशक्तिकरण, सभी वार्डों में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, नालियों की समुचित व्यवस्था एवं सड़कों के विकास को प्राथमिकता बताते हुए मतदाताओं से भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी के पक्ष में क्रमांक संख्या 27, हरी मिर्च छाप पर मतदान करने की अपील की। कृषि बाजार में खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष-सचिव बिनोद गुप्ता एवं विकास कंधवे के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने संजीव कुमार का भव्य स्वागत किया और “संजीव कुमार जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए। हर क्षेत्र में उनके आगमन पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इधर, झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय पहुंचकर श्री सेवा चालक दल समिति के सदस्यों ने भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार को अपना समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने “संजीव कुमार जिंदाबाद” एवं “राज सिन्हा जिंदाबाद” के नारे लगाए। वहीं, जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने पाथरबांग्ला, भागा सहित अन्य क्षेत्रों में संजीव कुमार के पक्ष में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह स्पष्ट है कि धनबाद की जनता विकास, सुशासन और स्वच्छ प्रशासन के लिए संजीव कुमार के साथ मजबूती से खड़ी है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

