जन जन की पहली पसंद भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार बनते जा रहे हैं…

जन जन की पहली पसंद भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार बनते जा रहे हैं…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार ने आज सुबह सरायढेला सब्जी बाजार पहुंचकर देर रात हुई भीषण आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मिलकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा राहत एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संजीव कुमार ने पीड़ित दुकानदारों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।

इसके उपरांत उन्होंने बिरसा मुंडा पार्क एवं स्टेडियम पहुंचकर मॉर्निंग वॉकर्स एवं युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की तथा शहर के समग्र विकास को लेकर अपना विजन साझा किया।
दिनभर वार्ड संख्या 20 बिशनपुर, लोयाबाद मंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सांसद ढुल्लू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उनके साथ मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी, जिसमें कार्यकर्ता एवं आम जनता पूरे जोश एवं उत्साह के साथ शामिल हुई। संजीव कुमार के आगमन पर जगह-जगह फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा गाजे-बाजे के साथ माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।

इसके अलावा होटल क्लार्क इन एवं झरिया में आयोजित बैठक में भाग लिया। सरायढेला, पुराना बाजार, बरटांड़ स्थित सिटी सेंटर, हाउसिंग कॉलोनी, बस स्टैंड मार्केट सहित अन्य क्षेत्रों में पदयात्रा कर व्यापक जनसंपर्क किया गया।
इधर सांसद ढुल्लू महतो एवं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धैया, लाहबनी, ठाकुरकुलही सहित अन्य क्षेत्रों में संजीव कुमार के समर्थन में पदयात्रा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया तथा जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में अधिकाधिक मतदान की अपील की।

संक्षिप्त एवं प्रभावशाली बयान सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि
“संजीव कुमार ईमानदार, कर्मठ और विकासशील सोच के नेता हैं। धनबाद को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट शहर बनाने के लिए जनता उन्हें भारी मतों से विजयी बनाए।”भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही जीतकर मेयर बनने के बाद धनबाद को नया धनबाद बना सकता है।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन यह साफ दर्शाता है कि धनबाद बदलाव चाहता है। संजीव कुमार के नेतृत्व में नगर निगम का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। संजीव कुमार को क्रमांक संख्या 27 में हरा मिर्च छाप पर मतदान करने की अपील लोगो से की।
महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि,
“धनबाद की जनता का अपार स्नेह और समर्थन मेरे लिए प्रेरणा है। मैं शहर के हर वर्ग के विकास, सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”

इस अवसर पे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, हुल्लास दास, सूर्यदेव मिश्रा, मनोज सिंह, जगबंधु मंडल, रिंकू सिन्हा, प्रमोद अग्रवाल, किशोर मंडल, मुन्ना शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *