जनसमर्थन से उभरता नेतृत्व — रवि बुंदेला का व्यापक जनसंपर्क अभियान..

जनसमर्थन से उभरता नेतृत्व — रवि बुंदेला का व्यापक जनसंपर्क अभियान..

धनबाद(DHANBAD ): नगर निगम मेयर चुनाव (23 फरवरी 2026) की सरगर्मी के बीच मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। सिजुआ, लोयाबाद, नया मोड़, भेलाटांड़ सहित शहर के विभिन्न इलाकों में उन्होंने सघन संपर्क अभियान चलाकर नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। हर क्षेत्र में उन्हें उत्साहपूर्ण समर्थन मिला, जिससे यह संकेत मिलता है कि उनका अभियान अब व्यापक जनाधार तैयार कर रहा है।

अभियान की शुरुआत सिजुआ से हुई, जहां स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। इसके बाद लोयाबाद में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया गया। यहां नागरिकों ने बेहतर पेयजल, सड़क, स्वच्छता और सुव्यवस्थित नगर प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया। नया मोड़ और भेलाटांड़ में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और अपनी समस्याएं साझा कीं।

रवि बुंदेला ने कहा कि वे धनबाद की गलियों से जुड़े हुए हैं और यहां की समस्याएं उनके जीवन का हिस्सा रही हैं। उन्होंने स्वच्छ पानी, सुरक्षित सड़कें, सुदृढ़ ड्रेनेज व्यवस्था, रोजगार के अवसर, युवा सशक्तिकरण और पारदर्शी प्रशासन को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने अपने 15-सूत्रीय एजेंडा और 100 दिन की कार्ययोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना शहर में ठोस बदलाव लाने की दिशा में निर्णायक साबित होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि धनबाद को सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बनाना है। “आप में से एक” होने का संदेश देते हुए उन्होंने नागरिकों से 23 फरवरी को क्रम संख्या 18, चुनाव चिन्ह ‘हीरा’ पर मुहर लगाकर समर्थन देने की अपील की।

आज के जनसंपर्क अभियान में उमड़ा उत्साह इस बात का संकेत है कि शहर की जनता बदलाव और मजबूत नेतृत्व की ओर आशान्वित नजरों से देख रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *