“जनसमर्थन की सुनामी: 19 फरवरी को रवि बुंदेला का तीसरा चरण, धनबाद में बदलाव की लहर तेज”…

“जनसमर्थन की सुनामी: 19 फरवरी को रवि बुंदेला का तीसरा चरण, धनबाद में बदलाव की लहर तेज”…

धनबाद(DHANBAD): मेयर चुनाव की सरगर्मी के बीच गुरुवार को रवि बुंदेला के जनसंपर्क अभियान के तीसरे चरण ने शहर की राजनीतिक तस्वीर में नई ऊर्जा भर दी। डिगवाडीह, झरिया (वार्ड नं. 44) और पाथरडीह कोल वॉशरी क्षेत्र में हुए व्यापक जनसंपर्क ने यह संकेत दे दिया है कि धनबाद में इस बार माहौल बदल रहा है।

डिगवाडीह में आयोजित सघन जनसंपर्क के दौरान रवि बुंदेला ने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया, समर्थन मांगा और क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए अपनी समस्याएँ साझा कीं और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

इसके बाद झरिया, वार्ड नं. 44 में सशक्त जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जहाँ युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। लोगों का बढ़ता विश्वास और समर्थन स्पष्ट संकेत दे रहा है कि जनता एक गंभीर, जमीनी और प्रतिबद्ध नेतृत्व की ओर देख रही है।
दिन का तीसरा प्रमुख पड़ाव रहा पाथरडीह कोल वॉशरी क्षेत्र, जहाँ डोर-टू-डोर संपर्क अभियान ने चुनावी माहौल को और गति दी। श्रमिक परिवारों और स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद करते हुए रवि बुंदेला ने उनके जीवन से जुड़े मुद्दों—रोजगार, बुनियादी सुविधाएँ, स्वच्छता और सुरक्षा—पर चर्चा की और ठोस समाधान का भरोसा दिलाया।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि रवि बुंदेला का अभियान अब केवल प्रचार नहीं, बल्कि जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में उमड़ती भीड़, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और महिलाओं का बढ़ता समर्थन यह दर्शाता है कि उनका अभियान धनबाद में एक नई लहर पैदा कर रहा है।

रवि बुंदेला ने कहा कि उनका विज़न एक स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और रोजगार-सृजन करने वाले धनबाद का निर्माण करना है, जहाँ हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएँ सुलभ हों और हर वर्ग को समान अवसर मिले।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें .

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *