झरिया(JHARIA): कतरास क्षेत्र संख्या 4 में केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनता श्रमिक संघ की एक बैठक गुरुवार को बुलाई गई। जिसमें कतरास क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर टोनी सिंह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया एवं भारतीय मजदूर संघ( BMS )कतरास क्षेत्र के शाखा अध्यक्ष विनोद सिंह दर्जनों पदाधिकारीयों के साथ जनता श्रमिक संघ में आस्था व्यक्त करते हुए कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह के शाखा अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत हुए ..
सभी नए पदाधिकारीयों को जनता श्रमिक संघ की महामंत्री एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बुके के एवं मनोनय पत्र देकर सम्मानित किए | जिसमें कतरास एरिया सचिव राजू सिंह राजपूत, शाखा सचिव राजेश सिंह,दिलीप सिंह,सीडी सिंह,शंकर बेलदार, दीपक चौहान, चंद्रशेखर महतो,शहाबुद्दीन अंसारी, मुर्शिद, हरेंद्र एवं अन्य लोग मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

