धनबाद(NIRSA): शुक्रवार की दोपहर निरसा के सिनेमा हॉल मोड़ के समीप दर्जनों की संख्या में उपस्थित जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी अध्यक्ष सिद्दार्थ गौतम का भव्य स्वागत किया। सिद्दार्थ गौतम के निरसा पहुंचने के पूर्व से ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोडने शुरू कर दिया और जैसे ही उनका वाहन सिनेमा हॉल मोड़ में रुका। दर्जनों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सिद्दार्थ गौतम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें गोपीनाथपुर कोलियरी ले गए। वहां से कुछ देर बाद सभी खुदिया कोलियरी पहुंचे। जहां लगभग एक सौ कार्यकर्ताओं ने जनता मजदूर संघ का दामन थामा। सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिद्धार्थ गौतम ने कहा की पहले निशा में जनता मजदूर संघ काफी कमजोर स्थिति में था। लेकिन जब से पूर्व विधायक से वरीय उपाध्यक्ष जनता मजदूर संघ के अपर्णा सेनगुप्ता एवं मुगमा एरिया के अध्यक्ष मनोज सिंह शामिल हुए हैं। हमारी स्थिति निराशा में काफी मजबूत हो गई है आने वाले समय में और भी मजबूत स्थिति में जनता मजदूर संघ होगी कहा कि आज का दिन हम लोगों के लिए काफी खुशी का दिन है कि मेरे बड़े भाई पूर्व विधायक संजीव सिंह का बिल हो गया है जो कि पिछले 7 वर्षों से जेल में बंद थे। वही असंगठित मजदूर के न्यूनतम मजदूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर हम लोग काम कर रहे हैं और केंद्र सरकार से मांग किए हैं कि जिस तरह से कोलियरी में कार्य कर रहे अन्य मजदूरों का वेतन द्वारा किया जाता है। उसी तरह उन लोगों का भी वेतन हो।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

