जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या…

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज आयोजित जनता दरबार में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खालको ने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में बाघमारा, टुंडी, धनबाद, बोकारो सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों की शिकायते सुनीं गई।

इसमें जमीन विवाद, जमीन पर अवैध कब्जा करने, अबुआ आवास योजना, बंदोबस्ती जमीन, बाउंड्री कराने, जल समस्या, राशन कार्ड, धमकी देने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

जनता दरबार में जिला भू- अर्जन पदाधिकारी ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आमजनों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत उनकी हर समस्या को दूर करने का प्रयास करेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *