जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या…

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना।

जनता दरबार में हीरापुर, बाघमारा, मैथन, धनबाद, राजगंज, कतरास, टुंडी, महुदा, बलियापुर, तोपचांची सहित अन्य क्षेत्र से आमजन आए थे।

जनता दरबार में जमीन अतिक्रमण से संबंधित, आधार कार्ड, प्रमाण पत्र निर्गत कराने, पीएमईजीपी मुद्रा लोन, जमीन विवाद, अंचल अधिकारी के आदेश के बावजूद कर्मचारी द्वारा रसीद निर्गत नहीं करने, ऑनलाइन दाखिल खारिज केस रद्द करने, प्रवेश परीक्षा के परिणाम में हुए विसंगति को संशोधित करने, सरकारी जमीन पर कब्जा कर व्यवसाय करने, अबुआ आवास योजना सहित अन्य से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन उनकी हर समस्या को विधि सम्मत दूर करने का प्रयास करेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *