जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त…

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त…

समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

जिला प्रशासन का उद्देश्य – पारदर्शी व समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करना


धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आए आगंतुकों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में मुख्यतः अनुकंपा पर नियुक्ति, ज़मीन विवाद, आंगनबाड़ी सहायिका पद चयन, बदमाशों के द्वारा धमकी, तालाब जीर्णोद्धार, रोज़गार, सी0एन0टी जमीन पर कब्जा, बीपीएल कोटे से स्कूल में नामांकन करने, अबुआ आवास, रैयती जमीन की ऑनलाइन रसीद, रोजगार, स्वास्थ तथा शिक्षा समेत समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि लोगों को उनके अधिकार एवं सुविधाएँ सहज रूप से प्राप्त हों। समस्याओं का त्वरित समाधान कर जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आमजनों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराएँ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *