जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त..समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश…

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त..समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश…

धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 12 सितंबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में मुख्यतः जमीन विवाद, जमीन की मापी कराने, ग्रीन राशन कार्ड को अंत्योदय राशन कार्ड में बदलने, आवास आवंटन करने, बीपीएल कोटे से स्कूल में नामांकन करने, आधार कार्ड में जन्म तिथि सुधार करने, अनुकंपा के आधार पर नियोजन, आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने, रैयती जमीन पर जबरन रोड बनाने, मोहनपुर स्थित शराब दुकान को बंद करने अथवा स्थानांतरित करने, पारिवारिक समस्या का समाधान करने, रोजगार तथा शिक्षा समेत समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए।

उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *