धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 13 मार्च 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।
जनता दरबार में वार्ड नं 19 में जलापूर्ति से संबंधित मामले, ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट बनाने, रैयती जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत, दिव्यांग पेंशन देने, आवास योजना का लाभ देने, सेवानिवृत्त के उपरांत पेंशन भुगतान करने, होमगार्ड चेक लिस्ट में नाम नहीं आने की शिकायत, चौकीदार बहाली के द्वितीय लिस्ट जारी करने, डीएमएफटी फंड से डीप बोरिंग तथा सोलर पंप के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने, बीसीसीएल द्वारा ब्लास्टिंग कर रैयती जमीन और घर को नुक़सान पहुंचाने, किराएदार द्वारा दुकान पर जबरन कब्जा करने, राशन कार्ड बनाने समेत कई अन्य शिकायतें तथा आवेदन प्राप्त हुई।
उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
