जदयू नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र, स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग…

जदयू नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र, स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग…

पुटकी(PUTKI): जदयू धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे ने धनबाद नगर आयुक्त को पत्र लिखकर करकेंद पारबाद पुल से कच्छी बलिहारी 10 नं० मोड़ तक स्ट्रीट लाईट लगाने की मांग की हैं..

पत्र में दुबे ने कहा कि करकेंद पारबाद पुल से कच्छी बलिहारी 10 नंबर मोड़ तक सैकड़ो लागों का आवागमन होता है जिससे रात के समय में आवागमन करते समय लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है..

खास कर महिलाओं को अपने दैनिक कार्य से लौटते समय काफी डर का सामना करना पड़ता है। कभी भी कोई अप्रिय घटना होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है। इसलिए धनबाद नगर जनता जदयू आपसे आग्रह करती है कि अविलम्ब इस रास्ते पर स्ट्रीट लाईट लगाई जाय, जिससे आवागमन करने वाले सभी लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सकें..

NEWSANP केकेके के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *