‘जंगलराज वाले दे रहे महाकुंभ को गाली’, भागलपुर में बोले PM मोदी, नीतीश कुमार को बताया ‘लाडला CM’…

‘जंगलराज वाले दे रहे महाकुंभ को गाली’, भागलपुर में बोले PM मोदी, नीतीश कुमार को बताया ‘लाडला CM’…

बिहार(BIHAR):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. पीएम मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना लाडला बताया. यही नहीं प्रयागराज महाकुंभ को लेकर पीएम मोदी ने लालु यादव पर भी निशाना साधा.

पीएम मोदी ने महाकुंभ महोत्सव को लेकर कहा कि महाकुंभ जारी है, लेकिन ये जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे हैं, राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. महाकुंभ को कोसने वाले को बिहार कभी माफ नहीं करेगा. हुआ कुछ यूं था कि कुछ दिनों पहले लालू यादव ने कुंभ को लेकर कहा था, “कुंभ का क्या मतलब है, फालतू है कुंभ.”

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *