छापेमारी में नकली ब्रांड का यूरिया बरामद….

छापेमारी में नकली ब्रांड का यूरिया बरामद….

धनबाद(DHANBAD): गोविंदपुर थाना अंतर्गत देवली स्थित मां तारा इंटरप्राइजेज में गोविंदपुर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली टाटा डीइएफ यूरिया जब्त किया है. यह छापेमारी टाटा मोटर्स इंडिया की अधिकृत टीम द्वारा गोविंदपुर थाना में की गयी शिकायत के आधार पर की गयी. कंपनी के पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर प्राप्त चांदपुर पल्ली राजबाड़ी, थाना एयरपोर्ट कोलकाता, पश्चिम बंगाल निवासी राजेश रविदास ने मंगलवार को गोविंदपुर थाना में लिखित शिकायत की थी. पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मो रुस्तम के निर्देश पर पुअनि प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मां तारा इंटरप्राइजेज में छापामारी की. जहां से गल्फ एडी ब्लू के 20-20 लीटर के 23 डब्बे तथा टाटा मोटर्स डीजल एग्जास्ट फ्लुएड के 20-20 लीटर के 75 डब्बे जब्त किये गये. कॉपीराइट अधिनियम के तहत कांड संख्या 296/2024 अंकित कर बीएनएस की धारा 318(2), 318(4), 349 एवं 63 के तहत प्राथमिकी की दर्ज की गयी….

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *