धनबाद(DHANBAD): श्री श्री महावीर दल स्व बाबू सिंह अखाड़ा छाताबाद कतरास मंदिर में शुक्रवार को महासप्तमी पर हनुमान मंदिर में विशेष पूजन तथा 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. मंदिर प्रांगण में बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना सुधीर कुमार गुप्ता अपनी धर्मपत्नी सोनी गुप्ता के साथ पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. कल दिन 12:00 बजे संपन्न अखंड हरी कीर्तन का पूर्णाहुति होगा. मंदिर प्रांगण में 5 अप्रैल को महा अष्टमी पूजा तथा 6 तारीख को झंडा पूजन के साथ धूमधाम से अखाड़ा निकली जाएगी. जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के नंदकिशोर यादव, तारा सिंह,चंदन मेहता, प्यारी तुरी, राजकुमार प्रजापति, रिकी सरदार, गौतम गुप्ता, भीम प्रजापति, जुगनू यादव, सहदेव प्रजापति, सक्रिय रूप से लगे हुए हैं.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

