छवि पर दाग लगाने की कोशिश, पुलिस जांच में सच आया सामने, मिला इंसाफ…

छवि पर दाग लगाने की कोशिश, पुलिस जांच में सच आया सामने, मिला इंसाफ…

धनबाद(DHANBAD): रामसन रेजिडेंस के निवासी राजेश सिंह उर्फ राजू सिंह ने एक प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गई थी। राजेश सिंह के अनुसार, वह पिछले 18 वर्षों से सोसाइटी में रह रहे हैं, लेकिन कुछ समय पूर्व धनंजय सिंह नामक एक व्यक्ति का सोसाइटी में आना-जाना शुरू हुआ, जिसका चरित्र संदिग्ध है और वह एक हत्या कांड का अभियुक्त भी रह चुका है। जब उन्होंने इस व्यक्ति की गतिविधियों पर आपत्ति जताई, तो साजिश के तहत उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करा दी गई।

एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला सुषमा सिंह ने राजेश सिंह पर दुपट्टा खींचने, पिस्टल दिखाकर धमकाने और छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। राजेश सिंह ने मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए धनबाद के वरीय पुलिस अधिकारियों, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपों को निराधार पाया और सुषमा सिंह पर अभियोजन चलाने का आदेश जारी किया गया।

राजेश सिंह ने मीडिया के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप से उन्हें न्याय मिला। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की झूठी साजिश का शिकार न हो, और पुलिस किसी भी मामले में पहले निष्पक्ष जांच कर ही कार्रवाई करे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *