बिहार(BIHAR): सीवान व सारण के दर्जन भर गांवों में शराब पीने के बाद महिला समेत 27 लोगों की मौत हो गई। 49 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें आंखों की रोशनी जाने के बाद सीवान सदर अस्पताल से 5 लोगों को पीएमसीएच रेफर किया गया। वहीं सारण में 2 लोगों की आंख की रोशनी चली गई। मृतकों में 23 सीवान और 4 सारण जिले के हैं। सीवान सदर अस्पताल में 37, जबकि 12 का छपरा में इलाज चल रहा है। मशक थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है..
पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई लोगों ने भगवानपुर हाट में लगे मेले में बीक रही पाउच वाली शराब पी और मौत का शिकार हुए। कई गांवों में मछली पार्टी में भी जहरीली शराब पी गई। सीवान में 17 लोगों का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं सारण जिले के इनाहिमपुर व गंडामन के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। सुंदर व इब्राहिमपुर में भी दो लोगों को संदिग्ध हालात में मौत हुई है। इनके अलावा सीवान के भगवानपुर हष्ट बहने के कौड़िया वैश्य टोली, सौरवा, मापर व बिलासपुर के एक-एक व्यक्ति को भी मंगलवार रात ही मौत हुई हैं, जिनका अंतिम संस्कार परिजनों ने चुपके से कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहने 14 अक्टूबर को भी सरसीया और मापर एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है..
दो दिन पहले ही शुरू हो गया था जहरीली शराब से मौत का तांडव
मौतों का सिलसिला दो दिन पहले शुरू हुआ था, जब सीवान के भगवानपुर हाट में दो लोगों की मौत हुई थी। पार्टी में शराब पी थी। दोनों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। फिर मंगलवार की शाम से जो मौतों का सिलसिला शुरू हुआ वह बुधवार देर शाम तक जारी रहा। शाम तक सीवान सदर अस्पताल में महिला समेत 17 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा चुका था। छपरा जिले में भी मंगलवार की रात से लोग बीमार पड़ने लगे। 4 लोगों की मौत हुई है। मशरक प्रखंड के इजाहिमपुर गांव में तीन भाइयों ने मंगलवार की रात मछली पाटर्टी की थी। शराब भी चली। दो की मौत हो गई। इलाजरत लोगों ने पुलिस को बताया कि सीवान के भगवानपुर हॉट ब्लॉक के पास ही शराब बिक रही थी..
डमछो के सप्लायर ने बेची मौत वाली शराब
सीवान भगवानपुर शराब कांड में 27 लोगों की मौत की वजह बनी शराब डमछो के मिथिलेश राय ने बनाई थी। उसी ने स्प्रिंट से शराब बनाकर धंधेबाजों को बेचा। धंधेबाजों ने दशहरा से लेकर अब तक इस शराब को दर्जनों लेगों को बेचा। शराब पीने के बाद मौत का सिलसिला शुरू हो गया। लकड़ीनबीगंज के इमों के मुख्य सप्लायर मिथिलेश राय से शराब खरीदकर बेचने वाले सागरपोखर के प्रभुनाथ राम की मौत भी जहरीली शराब पीने से हो गई। मिथिलेश ने कई धंधेबाजों को स्प्रिंट से बनी शराब बेची थी। एक बिकता सागर कर के प्रभुनाथ राम की भी शराब पीने के बाद मशरक से दो धंधेबाज स्दल रजनीकांत समेतक लोगों को हिरासत में लिया गया..
NEWSANP के लिये बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

