छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती सिलेक्टेड गोविंदपुर शाखा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई…

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती सिलेक्टेड गोविंदपुर शाखा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई…

धनबाद(DHANBAD): कतरास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिलेक्टेड गोविंदपुर प्रभात शाखा में गुरुवार को वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर संघ के कतरास नगर संघचालक मा०-सुशील चौधरी जी ने शिवाजी महाराज के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति, संगठन शक्ति और सुशासन के आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिंदवी स्वराज की स्थापना कर भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना एवं बच्चों के बीच मिठाइयां बांट कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कतरास नगर कार्यवाह विकास कुमार, सेवा प्रमुख रामकुमार साहू, बजरंग दल प्रखंड संयोजक दीपक साहू, राजन भुईयां , शरद कुमार, गंगा कुमार, आशीष कुमार, नीतीश कुमार, गणेश कुमार,आदि बाल एवं तरुण स्वयंसेवक उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *