छठ में पूजा टॉकिज से सिटी सेंटर तक वाहनों की नो इंट्री…

छठ में पूजा टॉकिज से सिटी सेंटर तक वाहनों की नो इंट्री…

धनबाद(DHANBAD): लोक-अस्था के पर्व छठ के दौरान छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के कारण ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट चार्ट जारी किया गया है। 27 और 28 अक्तूबर को क्रमश: सुबह और शाम के अर्घ्य के समय शहर की यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। इस दौरान एक ओर जहां भारी वाहनों की शहर में नो इंट्री होगी, वहीं दूसरी ओर शहर के रूट को बदल दिया जाएगा। ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह ने बताया कि छठ व्रतियों व छठ घाट जाने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए उस रूट पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

वाहनों को दूसरा रूट दिया गया है। पूजा टॉकीज से सिटी सेंटर तक नो इंट्री बेकारबांध सरोवर में काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूजा टॉकिज से सिटी सेंटर तक वाहनों के प्रवेश पर रोक होगी। पूजा टॉकीज और सिटी सेंटर के पास बेरिकेडिंग लगायी जाएगी। संध्या अर्घ्य के दिन दोपहर के एक बजे से रात नौ बजे तक सिटी सेंटर से पूजा टॉकीज तक वाहनों के प्रवेश पर रोक होगी। फिर 28 अक्तूबर की सुबह अर्घ्य के लिए रात के दो बजे से सुबह 9 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान बैंक मोड़ और स्टेशन से बरटांड़ जाने वाले यात्रियों को कोर्ट रोड, रणधीर वर्मा चौक लुबी सर्कुलर रोड से होकर जाना होगा। बरटांड़ से झरिया बोकारो जाने के लिए सिटी सेंटी रणधीर वर्मा चौक, कोर्ट रोड होते हुए श्रमिक चौक का रूट दिया गया है। कार्मेल स्कूल के रास्ते बेकारबांध को जाने वाले वाहन डीसी आवास, सिटी सेंटर होते हुए कोर्ट मोड़ की तरफ मुड़कर स्टेशन की तरफ जाएंगे। रानीबांध के पास तालाब की तरफ वाहनों के प्रवेश पर रोक रानीबांध छठ घाट के पास वन वे रहेगा। पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर कट से रास्ता वनवे हो जाएगा। धैया पेट्रोल पंप से लेकर ललिता मैरेज हॉल तक वनवे रहेगा। वाहन से छठ घाट आनेवाले श्रद्धालुओं के वाहन की पार्किंग के लिए रानीबांध के पास के ग्रांउड में व्यवस्था की गई है। बरटांड़ से गोविंदपुर और चिरकुंडा जाने वाले यात्री वाहनों को धैया, बरवाअड्डा किसान चौक होते हुए गोविंदपुर चिरकुंडा जाना होगा। मेमको मोड़ से होगा बसों का परिचालन 27 अक्तूबर की दोपहर एक से रात के 9 तक और 28 को रात के 2 से सुबह 9 बजे तक बसों का परिचालन मेमको मोड़ से होगा और बाहर से आने वाली बसें भी मेमको मोड़ तक ही आएंगी। स्टेशन रोड से बरटांड़ के बीच बसों का परिचालन नहीं होगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *