धनबाद(NIRSA): लोक आस्था का महान छठ पर्व को लेकर चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी द्वारा गुरूवार को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, कचरा निष्पादन, रोशनी व्यवस्था एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत समीक्षा की।कार्यपालक पदाधिकारी ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों की सफाई समय पर पूर्ण की जाए,घाटों पर पर्याप्त रोशनी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए मार्गों को स्वच्छ और सुगम रखा जाए।उन्होंने कहा कि छठ पर्व हमारे नगर की आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है। सभी विभाग मिलकर यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा वातावरण स्वच्छ व सुरक्षित बना रहे।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट
