छठ पूजा के लिए विशेष तैयारियां….

छठ पूजा के लिए विशेष तैयारियां….

पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ में आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। छठ पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं और छठव्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाटों पर विशेष इंतजाम किए हैं।

महापर्व को लेकर शहरी क्षेत्र के गली-मोहल्लों सहित छठ घाटों के आसपास सफाई का काम तेज गति से शुरू कर दिया गया है। प्रशासन और छठ पूजा समितियों के प्रयासों का जायजा लेने के लिए डीसी मनीष कुमार ने छठ घाटों का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी को घाटों और आसपास की साफ-सफाई दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

डीसी ने छठव्रतियों की सुविधा के लिए वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम, गोताखोर, लाइफ जैकेट जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का भी आदेश दिया। साथ ही छठ घाटों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने और गली-मोहल्लों की सफाई को तेज करने का निर्देश भी नगर परिषद के प्रशासक को दिया गया।

निरीक्षण के दौरान छठ पूजा सेवा समिति के प्रतिनिधियों से उनके स्तर पर किए जा रहे इंतजामों की जानकारी भी ली गई। डीसी ने महापर्व के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा और पहला एवं दूसरा अर्घ्य के समय पानी में डूबने जैसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वैरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सकें।

इस अवसर पर नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी कुमार अरविंद वेदिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *