धनबाद(DHANBAD): छठ पर्व के दौरान धनबाद स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद से पटना के लिए आनन-फानन में स्पेशल ट्रेन चलाया. यह स्पेशल ट्रेन रात सवा नौ बजे प्लेटफॉर्म संख्या 4 से धनबाद से पटना के लिए खुली. हालांकि पहले की तरह इस ट्रेन में भीड़ नहीं थी.इस ट्रेन से सफर करनेवाले यात्रियों ने रेलवे के इस पहल की सरहाना करते हुए रेलवे का धन्यवाद किया. स्पेशल ट्रेन से यात्रा करनेवाले यात्री काफ़ी खुश थे चुकी ट्रेन में भीड़ नहीं थी. यात्री बड़े आराम से सीट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे. छठ में अपने गांव जा रहे एक बुजुर्ग यात्री ने बताया कि शुक्रवार को ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी, भीड़ के कारण उन्हें स्टेशन से बैरंग लौट जाना पड़ा था.उन्होंने कहा कि यह स्पेशल ट्रेन और पहले चलाये जाने की आवश्यकता थी. कई और यात्रियों ने भी रेलवे द्वारा बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाये जाने का स्वागत किया.ट्रेन गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, जहानाबाद, तारेगना होते हुए पटना पहुंचेगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

