छठ पर्व के बीच धनबाद में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड में एक की मौत, दो घायल…

छठ पर्व के बीच धनबाद में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड में एक की मौत, दो घायल…

धनबाद(DHANBAD): छठ महापर्व के बीच धनबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। पुटकी थाना क्षेत्र के सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग में रविवार को हुए लैंडस्लाइड में तीन मजदूर मलबे में दब गए। जिसमे से एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस दर्दनाक हादसे में दीपक पंडित नामक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि गणेश महतो और किशोर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मृतक केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित राजपूत बस्ती का निवासी था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक दीपक पंडित कंपनी के ऑफिस में कार्यरत था। रविवार की सुबह डीजल टैंकरों में डीजल भरवाने के लिए माइंस गया था। इसी दौरान अचानक ओबी का ढेर धंस गया और तीन मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला, लेकिन दीपक पंडित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

वही घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और लोगों ने मृतक का शव कंपनी गेट के सामने रख कर मुआवजा और आश्रित को नियोजन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।सूचना मिलते ही पुटकी थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराने का प्रयास किया गया। बाद में कंपनी प्रबंधन और प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित हुई।

बातचीत के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा, 1 लाख रुपये क्रिया क्रम के लिए और मृत युवक के आश्रित को एक नौकरी देने पर सहमति बनी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *