धनबाद(DHANBAD): छठ पर्व को देखते हुए स्थानीय छठ घाट की व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व वेद प्रकाश ओझा ने किया।
सफाई कार्य के दौरान क्षेत्र के कई समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से अरुण रंजन, रोहित सिंह, दीपक गिरी, संतोष सिंह, अंशु सिंह, शेखर सिन्हा, शशि राम, मदन प्रसाद, सोनू ठाकुर, उमेश ठाकुर और संतोष ठाकुर शामिल थे।
साथ ही कई आम नागरिकों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें रमाकांत यादव, गणेश राय, चीकू पंडित और विकास तिवारी उर्फ निशू का विशेष योगदान रहा।
सभी लोगों ने मिलकर घाट की सफाई कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता ही छठ का पहला संकल्प है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

