‘च’ और ‘छ’ की छपरा में दिलचस्प लड़ाई… बिहार की इस सीट पर खेसारी लाल समेत इन लोगों का भी होगा सियासी टेस्ट…

‘च’ और ‘छ’ की छपरा में दिलचस्प लड़ाई… बिहार की इस सीट पर खेसारी लाल समेत इन लोगों का भी होगा सियासी टेस्ट…

छपरा(BIHAR): भोजपुरी के कथित बोल्ड और अश्लील गानों के लिए मशहूर खेसारी लाल यादव पत्नी के माध्यम से सियासी मैदान में हैं। खेसारी लाल यादव पूर्व से ही आरजेडी के समर्थक रहे हैं। खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा रानी को तेजस्वी यादव ने टिकट दे दिया है। भोजपुरी के सुपर स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी ने टिकट दिया है। इस सीट से बीजेपी ने स्थानीय उम्मीदवार छोटी कुमारी को टिकट दिया है। छोटी कुमारी छपरा की स्थानीय नेता हैं। भिखारी ठाकुर की धरती पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है। खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी चर्चा के केंद्र में हैं।

कौन हैं चंदा देवी?

खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी के बारे में लोग जानना चाहते हैं। कई बार वो सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव और अपने बेटे के साथ दिख चुकी हैं। चंदा देवी एक गृहणी हैं। साधारण वेशभुषा में रहती हैं। चंदा देवी चर्चा में इसलिए हैं कि जब खेसारी लाल यादव ने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, उस वक्त उनके पास कुछ नहीं था। इसी बीच खेसारी लाल यादव ने चंदा देवी से शादी कर ली। खेसारी लाल यादव के कठिन दिनों और संघर्ष के दिनों में चंदा देवी ने उनका साथ नहीं छोड़ा। खेसारी हमेशा अपनी पत्नी की तारीफ करते रहते हैं। चंदा देवी बाकी भोजपुरी स्टार की पत्नियों की तरह ग्लैमर अंदाज में नहीं दिखती हैं। वो हमेशा परिवार के साथ साड़ी और संस्कारी कपड़ों में घर का काम करते हुए दिख जाती हैं.

चंदा देवी की सादगी

चंदा देवी ने खुद को परिवार के लिए समर्पित कर दिया है। उनका चुनाव लड़ना चर्चा का विषय बना हुआ है। चंदा देवी मीडिया से दूर रहती हैं। सादा और साधारण जीवन शैली को पसंद करती हैं। लाइमलाइट से दूर रहती हैं। हमेशा अपने पति का सपोर्ट करती हैं। चंदा देवी की सादगी को लेकर लोग काफी उन्हें सपोर्ट करते हैं। चंदा देवी अपने पति और बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर हमेशा कई बार दिखती हैं, लेकिन साड़ी का पल्लू हमेशा माथे पर रहता है। लोगों का कहना है कि खेसारी लाल यादव की पत्नी साधारण सी महिला हैं। उन्हें वे लोग सपोर्ट करेंगे। उधर, भोजपुरी स्टार ने भी पत्नी को टिकट मिलने पर मीडिया से बहुत कुछ कहा है।

Bihar Election News : सुपरस्टार खेसारी लाल ने पत्नि चंदा देवी के चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान

खेसारी ने क्या कहा?

टिकट मिलने के बाद खेसारी लाल यादव कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि वो एक हाउस वाइफ हैं। उनके दो बच्चे हैं। ऐसे में चंदा को लगता है कि अगर वो यहां से चली जाएंगी, तो उन्हें वक्त देना पड़ेगा। खेसारी ने कहा कि वो चाहते हैं कि वो चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी को मनाने में लगे हैं। अगर वो मान जाती हैं, तो उनका नामांकन करा दिया जाएगा। खेसारी लाल यादव ने ये भी कहा है कि उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है। उन्हें आरजेडी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब भिखारी ठाकुर की धरती पर लड़ाई काफी रोचक हो गई है। उधर, पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का भी मामला चल रहा है। वैसे में ये जोड़ी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *