चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ दूसरे दिन हवन के साथ हुआ शुरू…

चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ दूसरे दिन हवन के साथ हुआ शुरू…

धनबाद(NIRSA):तीन दिवसीय मैथन स्थित रांची कॉलोनी में चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की दूसरे दिन बुधवार को चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा पाठ की गई जिससे मैथन का पूरे क्षेत्र भक्तिमय हो गया,रांची कॉलोनी के गायत्री प्रज्ञा मंडल में चौबीस जोड़ो ने चौबीस कुंडो पर हवन किया गया शांतिकुंज आए टोलियों ने वेद मंच से मंत्रोच्चारण कर पूजा करवाए जानकारी देते हुए टोली नायक योगेश पटेल ने बताया कि यज्ञ का मुख्य उद्देश्य मनुष्य में देवत का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण इसी उद्देश्य को लेकर मैथन की पावन धरती पर विराट चौबीस कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया हैं और सैन्य काल में प्रत्येक दिन पंडित राम शर्मा आचार्य जी के मुख्य वचनों को जन जन तक पहुंचाने लिए आए हुए हैं।

प्रत्येक दिन अलग अलग कार्यक्रम होगा, प्रात:हवन और संध्या प्रवचन एव मधुर संगीत का आयोजन कि जायेगी इस महायज्ञ में हवन ,दीक्षा आदि विविध संस्कार भी की जाएगी।इस मौके पर मुख्य रूप से शांतिकुंज हरिद्वार से आए गायक देवी सिंह,वादक अभिशेष बैरागी,कोर्राम सहयोगी धनश्याम गायत्री परिवार के पुरूषोतम पाण्डे,अशोक कुमार पाठक,अक्षय कुमार राम,पिंटू साव, मनोज वर्मा,रामअवतार शास्त्री,वैद्यनाथ राय,कृष्ण मुरारी सिंह,ऊषा कुमारी पाण्डे, स्वाती पांडे,प्रत्यूष पाण्डे,ऋतु कुमारी,अनिता पाठक,सहित सैकड़ो की संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एव श्रद्धालु उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *